ये 4 तरीके आपको मच्छर और उनसे होने वाले रोगों से बचाएंगे

ये 4 तरीके आपको मच्छर और उनसे होने वाले रोगों से बचाएंगे

सेहतराग टीम

सर्दी के मौसम आने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी काफी तेजी से बढ़ने लगता है। इसी वजह से कई बीमारियां होने का डर भी सताने लगता है। मच्छर काटने से मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां होती हैं। इसलिए मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए आसपास साफ-सफाई की सलाह दी जाती है। मच्छरों के काटने के बाद होनी वाली खुजली भी आपको परेशान कर देती है। सोते समय अगर मच्छर काट ले, तो नींद ही उड़ जाती है। मच्छरों को भगाने के लिए तो वैसे कई प्रकार के स्प्रे, अगरबत्ती, इलेक्ट्रिक बैट या बैडमिंटन आदि बाजार में मौजूद हैं। लेकिन मच्छरों को भगाने के कुछ घरेलू उपाय भी होते हैं

पढ़ें- ये फूड्स खाएं, दूर होगी शरीर की सुस्ती और थकान

तुलसी

मच्छरों का लार्वा दूर करने में तुलसी बहुत कारगर है। अगर कमरे में खिड़की के पास तुलसी का एक पौधा लगा दें तो मच्छर घर में नहीं प्रवेश करते हैं। इस बात का जिक्र आयुर्वेद में भी है। तुलसी के पौधे से मच्छर बहुत जल्दी भागते हैं। 

पुदीना

मच्छरों को भगाने में मिंट ऑइल यानी पुदीने का तेल बहुत कारगर है। मिंट ऑइल को आप अपने शरीर पर इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अपने घर में लगे प्लांट पर स्प्रे भी कर सकते हैं इससे मच्छर पास नहीं आते हैं। अगर पुदीना की पत्तियों को पानी के साथ उबाल कर इसके पानी को कमरे में स्प्रे किया जाए तो भी मच्छर नहीं आते हैं।

कपूर

मच्छरों को दूर भगाने के लिए कपूर का इस्तेमाल बहुत मददगार हो सकता है। मच्छरों को भगाने के लिए कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर कपूर को जलाकर रख दें। इसके बाद 15 से 20 मिनट तक कमरे को बंद रखें। ऐसा करने से सारे मच्छर भाग जाएंगे और काफी देर तक मच्छर कमरे में नहीं आएंगे।

नीम का तेल

नीम का तेल मच्छरों को भगाने में कारगर है। अमेरिका की मॉस्क्यूटो कंट्रोल एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार नारियल के तेल और नीम के तेल को बाराबर मात्रा में मिलाकर शरीर में लगाने से मच्छर आसपास भी नहीं फटकते हैं। एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल के गुणों से भरपूर नीम की गंध से मच्छर दूर भाग जाते हैं।

इसे भी पढ़ें-

विश्‍व निमोनिया दिवस: यहां निमोनिया को पूरी तरह समझें, तभी सही से बचाव कर सकेंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।